Saturday, May 18, 2024

 COMPOSITE AND MIXED supply under gst

कंपोजिट सप्लाई (Composite Supply): यह व्यापारी द्वारा एक प्राप्तकर्ता को दी जाने वाली वस्तुओं या सेवाओं की एक साथ बिक्री होती है, जिनमें दो या दो से अधिक वस्तुएं या सेवाएं शामिल होती हैं। ये वस्तुएं आमतौर पर व्यापार के सामान्य कार्यक्रम में साथ-साथ बंडल होती हैं और एक प्रमुख आपूर्ति होती है। Composite Supply में दो या दो से अधिक वस्तुओं को एक ही Payment में Supply किया जाता है, और इनमें से कम से कम एक वस्तु जीएसटी के अंतर्गत होती है। कम्पोजिट आपूर्ति के लिए एक फिक्स्ड रेट लागू किया जाता है। इसमें टैक्स की प्राप्ति का आदान-प्रदान एक सिंगल बिल के माध्यम से होता है।

उदाहरण के लिए, एक पिज्जा की दुकान जिसमें पिज्जा, साइड डिश, और एक कोला शामिल होते हैं। इसमें पिज्जा की Bill के लिए एक ही फिक्स्ड रेट लागू किया जाएगा और उस पर जीएसटी लागू होगा। 2nd Example : जब सामान को पैक करके बीमा के साथ भेजा जाता है, तो सामान, पैकिंग सामग्री, ट्रांसपोर्ट और बीमा की आपूर्ति कंपोजिट सप्लाई होती है और सामान की आपूर्ति प्रमुख आपूर्ति होती है

 

मिक्स्ड सप्लाई (Mixed Supply): यह व्यापारी द्वारा एक ही मूल्य पर दो या दो से अधिक वस्तुओं या सेवाओं की एक साथ बिक्री होती है, जो अलग-अलग भी बेची जा सकती हैं।इसमें वस्तुओं या सेवाओं की अधिकतम टैक्स दर का लाभ होता है।

उदाहरण: एक दिवाली गिफ्ट बॉक्स जिसमें कैन्ड फूड, मिठाई, चॉकलेट, केक, सूखे मेवे, एरिएटेड ड्रिंक और फल जूस एक ही मूल्य पर बेचा जाता है, वह मिक्स्ड सप्लाई है

जीएसटी में टैक्स दर को उस वस्तु पर लगाया जाएगा जिसकी अधिकतम टैक्स दर होती है।

 

Affordable Cost में GST Registration / Return, ITR, TDS, TCS, ISO, CTE, CTO, HOWM, HWRA, SEDEX, BSCI, LOAN Etc. से संबंधित अधिक जानकारी या किसी अन्य सर्विस के लिए WhatsApp के माध्यम से संपर्क करें।

No comments:

Post a Comment